बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नाबालिग रेप मामले पर सुनवाई पूरी, RJD के निलंबित विधायक राजबल्लभ समेत सभी आरोपियों को 2 बजे सुनाई जायेगी सजा

नाबालिग रेप मामले पर सुनवाई पूरी, RJD के निलंबित विधायक राजबल्लभ समेत सभी आरोपियों को 2 बजे सुनाई जायेगी सजा

PATNA : बहुचर्चित नाबालिग से रेप मामले में दोषी करार दिए गए राजद के निलंबित विधायक राजबल्लभ यादव समेत सभी 6 आरोपियों को आज सजा सुनाई जायेगी।  15 दिसंबर को पटना सिविल कोर्ट परिसर में स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में विशेष जज परशुराम यादव की कोर्ट में राजबल्लभ यादव समेत सभी 6 आरोपियों को पेश हुए थे। कोर्ट ने पीड़िता पक्ष और आरोपियों के वकीलों की दलील सुनने के बाद इस मामले में सभी को दोषी करार दिया था।वहीं राजबल्लभ समेत सभी आरोपियों को सजा सुनाये जाने की तिथि आज 21 दिसंबर मुकर्रर किया था।   

गौरतलब है कि दोनों पक्षों की करीब चार महीने तक गवाही चली। अभियोजन की ओर से 22 और बचाव पक्ष की ओर से 15 गवाहों ने गवाही दी थी।  जिसके बाद कोर्ट ने 15 दिसंबर की तारीख तय की थी।

आपको बता दें कि बीते फरवरी 2016 में नालंदा की एक नाबालिग लड़की को नवादा ले जाकर दुष्‍कर्म किया गया था।दुष्कर्म की घटना नवादा में राजबल्लभ यादव के चार मंजिला मकान में हुई थी। इसके बाद  बिहारशरीफ महिला थाने में दुष्कर्म की प्राथमिकी 9 फरवरी 2016 को दर्ज हुई थी। लड़की ने इसका आरोप विधायक राजबल्‍लभ यादव पर लगाया। इस मामले में राजबल्‍लभ यादव जेल में हैं।

Suggested News