बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नेता प्रतिपक्ष के होने वाले 'जनता दरबार' पर राजद का तंज, कहा- 'स्पीकर रहते हुए सिपाही से भी डरते थे, क्या जनता की समस्याओं को दूर करेंगे'

नेता प्रतिपक्ष के होने वाले 'जनता दरबार' पर राजद का तंज, कहा- 'स्पीकर रहते हुए सिपाही से भी डरते थे, क्या जनता की समस्याओं को दूर करेंगे'

पटना. नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा प्रत्येक मंगलवार को बीजेपी कार्यालय में जनता दरबार लाएंगे। इस पर राजद ने तंज कसा है। राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि जो विधानसभा के अध्यक्ष रहते एक दारोगा पर कार्रवाई नहीं करवा पाएं वह क्या जनता दरबार लगाएंगे। उन्होंने कहा कि जब सत्ता में थे, तो एक सिपाही से भी डरते थे। अब विपक्ष में जाने के बाद जनता के लिए क्या कार्य करेंगे। शक्ति यादव ने कहा कि 17 सालों से बीजेपी नीतीश कुमार की चरणवंदना की। अब सत्ता से जाने के बाद विरोध कर रहे हैं। इन लोगों को कौन सुनाएगा।

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने जनता दरबार में सिलेक्टेड लोगों को बुलाते हैं। जिला प्रशासन वैसे लोगों को बुलाता है, जो दिखावे के लिए हो। जानता दरबार के माध्यम से अपना सीएम नीतीश अपनी ब्रांडिंग करवा रहे हैं। जनता दरबार में कोविड- प्रोटोकॉल कॉल का हवाला देकर लोगों से मिलने के नाम पर यह सारा खेल हो रहा है। इससे आम जनों की कोई समस्या दूर नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को जनसंवाद दरबार बीजेपी कार्यालय में लगाया जाएगा। बिहार के जिन लोगों को जनता दरबार में नहीं मौका मिलेगा उन तमाम लोगों की बात सरकार तक पहुंचाने का काम भाजपा के जनसंवाद से होगा। विपक्ष के नाते इस दायित्व को निभाने का काम बीजेपी करेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में थाने से लेकर ब्लॉक तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बिहार में पुलिस इस मामले को दबाने का काम कर रही है। ऐसे में भाजपा जनता की आवाज को उठाने के लिए जनसंवाद का सहारा लेगी।


Suggested News