बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एनडीए पर जमकर बरसे राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, कहा भूरा बाल साफ़ के नारे को असत्य की तरह फैलाया गया

एनडीए पर जमकर बरसे राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, कहा भूरा बाल साफ़ के नारे को असत्य की तरह फैलाया गया

PATNA : बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा के बयान पर की लालू यादव खत्म राजद खत्म के बाद राजद की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की गयी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा की 90 के दौर में  हमारी पार्टी में जितने नेता थे वो गुंडे थे क्या। नीतीश कुमार के मंत्री परिषद में 2005 के समय जो नवरत्न थे। सब बड़े क्रिमिनल और अपराधी थे। 

उन्होंने कहा की शहाबुद्दीन निर्दलीय विधायक बन के आए थे। उन्हें जनता का समर्थन मिला था। इसके बाद मे वो राजद में आए। उसी को लेकर आज तक यह लोग सिर्फ़ हल्ला करते हैं। हमारी पार्टी के नेताओं को लेकर इन लोगों ने मंत्री बनाया। उन्होंने कहा की राजद आज भी समाजवादी हैं और 90 के दशक में हमने मजबूत सरकार दिया था। लालू यादव ने सभी जाति के लोगों को मंत्री बनाया था। आज भाजपा के लोगों को बोलने मे शर्म नहीं आती हैं। पैसे के बल पर आज यह लोग सत्ता मे हैं। लालू यादव आस्थावान व्यक्ति हैं। लालू यादव ने धर्म को कभी उन्माद नहीं बनाया। बीजेपी के लोगों कि जबान गंदी हैं।

जगदानंद सिंह ने कहा की इन लोगों ने भूरा बाल साफ़ के नारा को बिहार में असत्य की तरह फैलाया। गलत संदेश लोगों को पहुंचाया। आज तेजस्वी ए टू जेड की बात कर रहे हैं और सभी को साथ लेकर चल रहें हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोहरी नीति पर चलते हैं। सीएए को लेकर देख लीजिए नीतीश कुमार की हिम्मत। संसद मे उनकी पार्टी समर्थन में वोट देती हैं और बिहार मे आकर बोलती है इसकी जरुरत नहीं हैं।

पटना से रंजन की रिपोर्ट

Suggested News