बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने तेज प्रताप के तेज को किया धूमिल : अरविन्द सिंह

राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने तेज प्रताप के तेज को किया धूमिल : अरविन्द सिंह

PATNA : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने तेजप्रताप यादव के तेज को धूमिल कर दिया है। उनकी हैसियत एक मामूली विधायक और राजद सामान्य कार्यकर्ता के रूप में कर उनको औकात मे खड़ा कर दिया है। उनके चेहेते आकाश यादव को दल छोड़ने पर मजबूर कर दिया, चाहे वह किसी दल में कुछ भी बन जाए।

सिंह ने कहा कि दूसरी ओर तेज प्रताप के विधानसभा हसनपुर के जनता  बाढ़ और बारिश से परेशान हसनपुरवासियों की अपने 'श्रीकृष्ण' से शिकायत हैं। उन्होंने कहा की  परिवारिक पार्टी राजद की लड़ाई में उस दल के नेताओं का भी भविष्य खतरे में है। जिसके चलते बारी-बारी से सारे नेता दल छोड़ करके भाग रहे हैं। जिस दल मे उनको विश्वास हो रहा है वहां वें अपनी सरजमीं को तलाश रहे हैं। राजद की लालटेन में तेज प्रताप का तेज से कितना रोशनी निकलती है, या जगदा बाबू तेज प्रताप के तेज को कितना धूमिल कर पाते है, यह देखना है। वैसे परिवारिक पार्टी राजद की नूरा कुश्ती में यह दोनों भाइयों के विधानसभा मैं बाढ़ के विभीषिका में फंसे लोग और बिहार के विकास को ये मिलकर के चौपट कर रहे हैं।

सिंह ने कहा कि राजद के यें दोनों युवराज बिहार के विपत्ति में कभी बिहार साथ नहीं रहे हैं। जो मेहनत बिहार के लिए करना चाहिए था वह मेहनत यें अपने संपत्ति और अपने हक के लिए कर रहे हैं। हमेशा आपदा के मौके पर बिहार से फरार हो जाते हैं।

Suggested News