बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : राजद समर्थक ने महिला राजस्व पदाधिकारी पर किया हमला, बीच बचाव करने आये सीओ की जमकर की पिटाई

BIHAR NEWS : राजद समर्थक ने महिला राजस्व पदाधिकारी पर किया हमला, बीच बचाव करने आये सीओ की जमकर की पिटाई

AURANGABAD : जिले के हसपुरा में शनिवार को जंगल राज रिटर्न की झलक देखने को मिली। कहा जा रहा है कि जिस तरह राजद के शासनकाल में कथित जंगल राज में समर्थक अधिकारियों पर रौब गांठते थे। उसी स्टाइल में एक राजद समर्थक ने हसपुरा के अंचल अधिकारी पर हमला बोला है।


घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि हसपुरा थाना में जनता दरबार लगा था। इसी दौरान जनता में उस समय अफरातफरी मच गयी। जब एक युवक ने राजस्व पदाधिकारी शोभा कुमारी और अंचल अधिकारी नोमान अहमद पर हमला बोल दिया। हमले में अंचल अधिकारी के हाथ में चोट के साथ मोच आई है। मामले को लेकर सीओ ने हसपुरा थाना प्राथिमिकी दर्ज कराई है। 

सीओ के मुताबिक हसपुरा थानाध्यक्ष के चैम्बर में जनता दरबार चल रहा था। जनता दरबार में थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे। अधिकारी फरियादियों को सुन रहे थे। इसी दौरान निशांत कुमार नाम का युवक दनदनाते हुए थानाध्यक्ष के चैम्बर में आया और राजस्व अधिकारी शोभा कुमारी से किसी की जमीन की मापी को लेकर उलझ गया। वह महिलाकर्मी पर हाथ उठाने ही वाला था कि सीओ ने बीच बचाव करते हुए उसका हाथ पकड़ लिया। इसी दौरान युवक हाथ मरोड़ते हुए सीओ की पिटाई करने लगा तथा बाहर ले जाने लगा। इस पर वहां मौजूद थानाध्यक्ष व पुलिसकर्मियों ने युवक को काबू में किया।

घटना के बाद थाना परिसर में अफरा तफरी मच गयी। किसी तरह मामले को शांत कर घायल सीओ को ईलाज के लिए हसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां सीओ का ईलाज किया गया। मारपीट का आरोपी युवक निशांत आरजेडी का कार्यकर्ता बताया जाता है। उस पर पूर्व में भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हसपुरा के गार्ड के साथ मारपीट व चिकित्सकों से दुर्व्यवहार का आरोप लगा था। इसे लेकर अस्पतालकर्मी हड़ताल पर चले गए थे। इस ताजे मामले को लेकर हसपुरा के चौक-चौराहों पर चर्चा का बाजार गर्म है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News