बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधान परिषद में नहीं दिखी विपक्षी एकजुटता, राजद सदस्य वाकआउट कर गए जबकि कांग्रेस सदस्य बैठे- बैठे मुस्कुराते रहे

विधान परिषद में नहीं दिखी विपक्षी एकजुटता, राजद सदस्य वाकआउट कर गए जबकि कांग्रेस सदस्य बैठे- बैठे मुस्कुराते रहे

PATNA : लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद बिहार महागठबंधन में सड़क से लेकर संसद तक एकजुटता नहीं दिख रही है। जिसका नजारा आज एक बार फिर विधान परिषद में देखने को मिला।

विधान परिषद में भवन निर्माण विभाग की बजट पर मंत्री अशोक चौधरी सदन में बोल रहे थे। जैसे ही मंत्री ने चरवाहा विद्यालय का जिक्र किया उनके बाद राजद सदस्य रामचंद्र पूर्वे के नेतृत्व में शोर गुल करने लगे।उसके बाद राजद सदस्य सदन से वाकआउट कर गए।

लेकिन सदन में विरोध के दौरान राजद की सहयोगी कांगेस ने साथ नहीं दिया।राजद सदस्य शोर गुल करते रहे और कांग्रेस सदस्य प्रेमचंद मिश्रा और एक अन्य मेंबर मुस्कुराते रहे। राजद सदस्य सदन से बाहर चले गए लेकिन कांग्रेस के 2 सदस्य अपनी सीट पर बैठे रहे।

Suggested News