बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी यादव के लिए राजद की आज भी होगी बैठक,राबड़ी आवास पर 3 बजे से मीटिंग

तेजस्वी यादव के लिए राजद की आज भी होगी बैठक,राबड़ी आवास पर 3 बजे से मीटिंग

PATNA : तेजस्वी यादव के लिए आज भी राजद की बैठक होगी।शुक्रवार को राबड़ी आवास पर विधायको,जिला अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई थी। बैठक में तेजस्वी ने भाग नही लिया।कई नेताओं ने राबड़ी देवी के सामने सवाल भी उठाया कि तेजस्वी के गायब रहने से गलत मैसेज जा रहा है।

कई सदस्यों की आपत्ति के बाद राबड़ी देवी ने कहा तेजस्वी शनिवार को आएंगे। इसलिए आज की बैठक शनिवार तक विस्तारित की जाती है।

आज एक बार फिर से राबड़ी देवी के आवास पर शाम 3 बजे से बैठक प्रस्तावित है। बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा होगी।

बता दें कि शुक्रवार की बैठक में कई नेताओं ने राजद की सदस्यता अभियान की पोल खोल कर रख दी थी। खुद वरिष्ठ नेता जगतानंद सिंह ने सदस्यता अभियान ने विधायको और पार्टी के नेताओ को दिलचस्पी नही लेने पर सवाल उठाया था।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News