बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश के गृह जिले में राजद कार्यकर्ताओं ने एक साथ मनाई होली और दिवाली, कहा अब होगी दिल्ली पर चढ़ाई

सीएम नीतीश के गृह जिले में राजद कार्यकर्ताओं ने एक साथ मनाई होली और दिवाली, कहा अब होगी दिल्ली पर चढ़ाई

NALANDA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए से नाता तोड़कर महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के लिए राजभवन में आठवीं बार शपथ ली। साथ ही राजद नेता तेजस्वी यादव ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लिया। शपथ ग्रहण के बाद बिहारशरीफ में राजद कार्यकर्ताओं ने होली और दिवाली एक साथ मनाते हुए अपनी खुशी जाहिर की। 


राजद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर लगाकर और मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। इस मौके पर राजद नेता देवीलाल यादव ने कहा कि बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव एवं राष्ट्रीय जनता दल के पक्ष में जो अपना जनादेश दिया था। उसका सम्मान करते हुए नीतीश कुमार ने एक बार फिर से राष्ट्रीय जनता दल के साथ आकर नई सरकार बनाने के लिए राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को महागठबंधन के विधायकों का समर्थन पत्र दिया। 

उन्होंने कहा की आज देश में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी भय का माहौल बना कर सरकारी संस्था ईडी, इनकम टैक्स एवं सीबीआई का दुरुपयोग कर विरोधियों का मुंह बंद कराना चाह रही है। साथ ही अपने सहयोगी पार्टी का भी खात्मा करने की साजिश कर रही थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ मिलकर नई सरकार बनाने का मन बना लिया। 

उन्होंने कहा की अब जो नई सरकार बनने जा रही है। वह नौजवान, किसान, बेरोजगार, मजदूर, महिला, दलित पिछड़े व अल्पसंख्यकों के हित में काम करेगी। इसके साथ ही अब 2024 में दिल्ली की चढ़ाई की बारी है। इस मौके राजद नेता रामदेव कुशवाहा, करण यादव, बबलू यादव, जीतू यादव, मनीष कुशवाहा, मुकेश कुमार, नीतीश कुमार, अरुणेश यादव, शिव कुमार यादव, रमाकांत यादव के अलावे महागठबंधन के कई नेता मौजूद रहे।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News