बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरके सिन्हा ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, दी शुभकामनाएं

आरके सिन्हा ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, दी शुभकामनाएं

पटना. भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने आज भारत की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह के पूर्व उनके आवास पर जाकर मुलाकात की और उन्हें  शुभकामनाएं दी। सिन्हा ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू से मिलकर ऐसा लगा, जैसे वे विन्रमता और वात्सल्य की साक्षात मूर्ति है। इस अवसर पर सिन्हा ने अपनी लिखी पुस्तकें भी उन्हें भेंट की।


सोमवार को देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद और गोपनियता की शपथ लेंगी। वे देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनीं हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी रहे यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराकर ये जीत हासिल की है। इस उन्हें भाजपा सहित विपक्षी दलो के नेताओं ने बधाई दी है।

सोमवार 9.50 बजे द्रौपदी मुर्मू और रामनाथ कोविंद एक साथ राष्ट्रपति भवन से काफिले में संसद भवन के लिए रवाना होंगे। 10 :03 काफ़िला संसद भवन पहुंचेगा संसद के गेट नम्बर 5 पर , गेट नम्बर 5 पर दोनों उतर कर उपराष्ट्रपति , प्रधानमंत्री और अन्य लोगों के साथ सेंट्रल हॉल की तरफ़ रवाना होगा।

10:10 सेंट्रल हॉल में पहुंचेंगे और राष्ट्र गान होगा। 10:15 बजे शपथ ग्रहण होगा। 10:20 बजे नई राष्ट्रपति का भाषण होगा। 10:45 बजे नई और निवर्तमान राष्ट्रपति संसद से राष्ट्रपति भवन रवाना होंगी। 10:50 बजे राष्ट्रपति भवन फोरकोर्ट में हैडिंग ओवर सेरेमनी होगी। वहीं 11 बजे निवर्तमान राष्ट्रपति की राष्ट्रपति भवन से विदाई होगी।

Suggested News