बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रालोजपा ने उपचुनाव में जीत पर एन डी ए उम्मीदवारों को दी बधाई, कहा लोगों ने विनाश पसन्द गैंग का विसर्जन कर दिया

रालोजपा ने उपचुनाव में जीत पर एन डी ए उम्मीदवारों को दी बधाई, कहा लोगों ने विनाश पसन्द गैंग का विसर्जन कर दिया

PATNA : बिहार विधानसभा उपचुनाव में जदयू उम्मीदवारों की जीत पर रालोजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने बधाई दी है। रालोजपा प्रवक्ता ने इसे  तारापुर और कुशेश्वर स्थान की महान जनता की जीत बताते हुए कहा कि इस उपचुनाव में लोगों ने जंगलराज को नकार कर सुशासन को चुना है। लोगों के सहयोग से, नीतीश कुमार के नेतृत्व में एन डी ए बिहार में  विकास का परचम लहरा रहा हैं। दिन प्रति दिन विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि एन डी ए का एक मात्र लक्ष्य न्याय के साथ विकास कर विकसित बिहार को बनाना है।

श्रवण अग्रवाल ने उपचुनाव में मिली जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस उपचुनाव में एन डी ए रूपी पांडवों की शानदार जीत हुई है और दुर्योधन रूपी ताकतों की करारी हार हुई हैं। राजद और कांग्रेस ने धनबल और बाहुबल कर सहारे जनता को दिग्भ्रमित करने का हर सम्भव प्रयास किया। लेकिन बिहार की महान जनता ने छलकपट के सहारे जातिवाद और तुष्टिकरण  की राजनीति करने वालों का विसर्जन कर दिया। बिहार की जनता को धन्यवाद जिसने जंगल राज के प्रतीक का विसर्जन कर दिया। उन्होंने कहा कि लालू यादव को देखकर बिहारवासियों को जंगल राज की याद ताजा हो गई। इस कारण विकास पसन्द लोगों ने विनाश पसन्द गैंग का विसर्जन कर दिया।

श्रवण अग्रवाल ने कहा कि इस उपचुनाव में एन डी ए ने अपना परचम लहराया है। सरकार की जनवादी नीतियों और जनहित की योजनाओं से जनता को लाभ सभी बिहारवासियों को मिला है। बिहार के लोगों का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विश्वास हैं। इस कारण ही वो एन डी ए को भारी जीत मिली हैं। इस विजय के लिए एन डी ए के सभी कार्यकर्ता व तारापुर और कुशेश्वर स्थान की जनता बधाई के पात्र हैं।

पटना से रंजन की रिपोर्ट

Suggested News