बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में गोलीबारी की घटना पर रालोजपा ने जताई नाराजगी, कहा सीएम नीतीश से नहीं संभल रहा गृह विभाग

बेगूसराय में गोलीबारी की घटना पर रालोजपा ने जताई नाराजगी, कहा सीएम नीतीश से नहीं संभल रहा गृह विभाग

PATNA : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने आज बेगूसराय ज़िला के बछवाड़ा, तेघरा एवं जिले के अन्य जगहों पर अपराधियों के द्वारा एक साथ दर्जन भर से ज़्यादा बेक़सूर आम लोगों पर किए गये गोलीबारी की घटना की कड़ी निंदा की है। आज के इस गोलीबारी में निर्दोष लोगों की मौत होने पर कहा कि बिहार में अब क़ानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गयी है। 


पार्टी प्रवक्ता अग्रवाल ने कहा कि आज के इस घटना से राज्य के लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से विफल बेबस और लाचार साबित हो रही है। राज्य के जो हालात हैं उसने जंगल राज को भी पीछे छोड़ दिया है। 

श्रवण अग्रवाल ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ज़िम्मे गृह मंत्रालय का ज़िम्मा भी है। वे क़ानून व्यवस्था को नियंत्रित करने में पूरी तरह से नाकाम सिद्ध हो रहे हैं। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने आज की इस घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गृह विभाग की ज़िम्मेवारी है, जो उनसे संभल नहीं रहा है। उन्हें विभाग अपने सहयोगी दलो को सौंप देना चाहिए।


Suggested News