बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रालोजपा सांसद प्रिंस राज ने तेजस्वी के मांग का किया समर्थन, कहा आन्दोलन में मारे गए किसानों के परिजनों को मिले मुआवजा

रालोजपा सांसद प्रिंस राज ने तेजस्वी के मांग का किया समर्थन, कहा आन्दोलन में मारे गए किसानों के परिजनों को मिले मुआवजा

PATNA : देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने संसद से पारित तीन कृषि कानूनों को वापस करने का एलान किया है। उन्होंने कहा की यह बिल किसानों के हित में बनाया गया था। लेकिन कुछ किसानों को हम समझा नहीं पाए। प्रधनमंत्री के इस एलान के बाद अब पक्ष और विपक्ष की ओर से अलग अलग प्रतिक्रिया दी जा रही है। कई राजनीतिक दलों ने आन्दोलन में मारे गए किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। 

केंद्र सरकार में शामिल पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी ने भी मांग की है की किसान के परिजनों को मुआवजा मिलना चाहिए। केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस के भतीजे और सांसद प्रिंस राज ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के मांग का समर्थन करते हुए कहा कि बिलकुल किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए।

वहीँ बिहार में शराबबंदी को लेकर प्रिंस राज ने कहा की जहाँ जहाँ सूचना मिल रही है। वहीँ पुलिस छापेमारी कर रही है। प्रशासन शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने की कोशिश में जुटी है। उन्होंने कहा की हम बिहार सरकार को धन्यवाद दे रहे हैं की शराबबंदी पर काम कर रही है। बिहार में शराब की होम डिलीवरी पर उन्होंने  कहा की आपको इसकी जानकारी हो तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी। 


पटना से देवांशु प्रभात की रिपोर्ट 

Suggested News