बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RLJP ने लालू यादव को बताया जंगलराज का सरदार, कहा- उन्होनें सूबे में हत्या और अपहरण को ‘उद्योग’ के रूप में स्थापित किया

RLJP ने लालू यादव को बताया जंगलराज का सरदार, कहा- उन्होनें सूबे में हत्या और अपहरण को ‘उद्योग’ के रूप में स्थापित किया

PATNA: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जमकर हमला बोला है। लालू यादव को जंगलराज का सरदार बताते हुए कहा कि 15 साल कि राजद शासनकाल में सिर्फ अपराधियों का बोलबाला था। लालू यादव सहित पूरा राष्ट्रीय जनता दल अपराधियों को संरक्षण देता था। लालू यादव ने अपहरण और अपराध को बिहार का उद्योग के रूप में विकसित किया। अपराधियों के हाथ मे प्रदेश की कानून व्यवस्था थी। बिहार वासियों का दूसरे प्रदेश में अपमान होता था। 

आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में तेजी से विकास हो रहा हैं। नीतीश कुमार लोकनायक जय प्रकाश नारायण के सपनों का विकसित बिहार बना रहे हैं। देश में बिहारी प्रतिभा का डंका बज रहा हैं। यू पी एस सी सहित सभी परीक्षाओं में बिहारवासी टॉप कर प्रदेश का संम्मान बढ़ा रहे हैं। श्रवण अग्रवाल ने कहा की राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार की राजनीति का आपराधीकरण किया हैं। अपराधियों  ,दंगाइयों और भरष्ट्राचारियों को संरक्षण दिया।लालू-राबड़ी राज में जनप्रतिनिधि तक सुरक्षित नहीं थे। विधायक अजीत सरकार, अशोक सिंह, हेमन्त शाही मंत्री बृजबिहारी प्रसाद – ये लोग रंजिशों में ही मारे गए। चंदा बाबू के बेटों को तेजाब से मार दिया गया। उस राज में अधिकारी भी सुरक्षित नहीं थे। 


गोपालगंज के डी एम जी कृष्णैया की हत्या भी सत्ता संरक्षित अपराधियों ने ही कि थी। पढ़े लिखे सज्जन लोग से लेकर डॉक्टर इंजीनियर व्यवसाई समाज को लालू राज में सबसे ज्यादा प्रताड़ित किया गया। श्रवण अग्रवाल ने कहा कि आज बिहार में सुशासन की सरकार है। न्याय के साथ विकास करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विकास को घर घर तक पहुंचा दिया हैं। इस उपचुनाव में धनबल और बाहुबल के गठजोड़ को जनता नकार कर जदयू उम्मीदवार को रिकार्ड मतों से जिताएगी।

बिहार के लोगों को वो दौर याद हैं जब अपराध के बाद भी FIR तक नहीं होती थी। 15 वर्षों का जंगलराज इस कदर समाया है कि वे लोग दोबारा उस दौर को याद भी नहीं करना चाहते हैं। आज बिहार विकास के रास्ते पर तेजी से बढ़ रहा हैं। इस उपचुनाव में प्रदेश की जनता सुशासन व विकास के लिए एनडीए सरकार को वोट करेगी।

Suggested News