बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में 8 अक्तूबर को रालोजपा मनाएगी रामविलास पासवान की द्वितीय पुण्यतिथि, 20 हज़ार से अधिक लोग होंगे शामिल

पटना में 8 अक्तूबर को रालोजपा मनाएगी रामविलास पासवान की द्वितीय पुण्यतिथि, 20 हज़ार से अधिक लोग होंगे शामिल

PATNA : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने बताया की लोजपा एवं दलित सेना के संस्थापक पद्मभूषण रामविलास पासवान की द्वितीय पुण्यतिथि 08 अक्टूबर 2022 (शनिवार) को 11.00 बजे दिन से राष्ट्रीय लोजपा के राज्य कार्यालय पटना में मनायी जायेगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता अग्रवाल ने कहा कि पार्टी संस्थापक रामविलास पासवान की द्वितीय पुण्यतिथि को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने के लिए बिहार के सभी जिलों से लेकर पंचायत तक राष्ट्रीय लोजपा एवं दलित सेना के कार्यकर्ताओं के द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है। सभी नेता एवं कार्यकर्ता 08 अक्टूबर को पटना के पार्टी कार्यालय में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम को लेकर पूरे जोर-शोर से लगे हुए हैं। 08 अक्टूबर को पटना पार्टी कार्यालय में पूरे राज्य-भर से एवं देश के अन्य राज्यों से भी 20,000 (बीस हजार) से भी ज्यादा की संख्या में पहुँचेगें और अपने दिवंगत नेता रामविलास पासवान को याद कर उनकों श्रद्धांजली अर्पित करेगें। 


राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के द्वारा भारतीय जनता पार्टी एवं बिहार के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं एवं अन्य पार्टी के प्रमुख नेताओं को पूण्य तिथि कार्यक्रम का निमंत्रण कार्ड भेजा गया है तथा भेजा जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने 08 अक्टूबर को स्व0 पासवान को श्रद्धांजली अर्पित करने के लिए फोन कर एन.डी.ए के नेताओं सहित अन्य दलों के नेताओं को भी आमंत्रण दे रहे हैं। पार्टी एवं पार्टी के द्वारा जो निमंत्रण कार्ड भेजा जा रहा है उस निमंत्रण कार्ड प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रिंस राज पासवान, कृष्ण राज पासवान, यश राज पासवान का भी नाम निमंत्रण कार्ड में अंकित है। 

पशुपति कुमार पारस ने आज एक संदेश जारी कर कहा कि हमारे पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान अपने 50 वर्षो के संसदीय जीवन के सफर में देश के छह प्रधानमंत्रियों के साथ उनकों कैबिनेट मंत्री के रूप में सौभाग्य प्राप्त हुआ। वे आजीवन गरीबों, दलितों, मजदूरों, पिछड़ों की लड़ाई लड़ते रहे। उन्होनें डाॅ. राममनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण, जननायक कर्पूरी ठाकुर, चैधरी चरण सिंह सहित देश के कई समाजवादियों के साथ काम करते हुए कांग्रेस के भ्रष्टाचार और अन्याय और जुल्म  के खिलाफ लड़ाई लड़नें का काम किया और आजीवन संघर्षरत रहे। 

पशुपति पारस ने कहा कि रामविलास पासवान जी के जैसे विराट व्यक्तित्व और कृतित्व वाले जननेता को किसी पार्टी की विचारधारा और दलीय सीमाओं और दलों के बंधन में नहीं बांधा जा सकता। देश में सभी पार्टी के बड़े नेताओं से लेकर छोटे कार्यकर्ता तक उनका बड़ा सम्मान करते थे। सभी दलों के लोग उनका आदर और सम्मान करते थे और सभी पार्टियों के नेताओं के साथ उनका मधुर संबंध था और खासकर उनकों जब-जब केन्द्र में मंत्री बनने का अवसर प्राप्त हुआ तो उन्होनें बिहार और बिहारियों के विकास और प्रगति के लिए कई महत्वपूर्ण भूमिका उनकी रही। बिहार के विकास में उनके उल्लेखनीय कार्य योगदान को हमेशा याद किया जायेगा। 

रालोजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रिंस राज ने आज पटना में महामहिम राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर रामविलास पासवान जी की पुण्यतिथि का निमंत्रण कार्ड देकर उनको आमंत्रित किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज लगातार पटना पार्टी कार्यालय में रहकर पुण्यतिथि कार्यक्रम के तैयारी को लेकर पार्टी नेताओं को निर्देशित कर रहे हैं एवं प्रदेश कार्यालय में रालोजपा एवं दलित सेना के प्रदेश पदाधिकारियों एवं वरीय नेताओं के साथ 08 अक्टूबर के कार्यक्रम के तैयारी को लेकर प्रिंस राज ने आज महत्वपूर्ण बैठक की। पार्टी प्रवक्ता अग्रवाल ने बताया कि पूरे पटना शहर को रालोजपा एवं दलित सेना के के होर्डिंग, बैनर, तोरण द्वार, झंडे से सजाया जा रहा है।

Suggested News