बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रालोसपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का किया पुतला दहन, शिक्षा विरोधी होने का लगाया आरोप

रालोसपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का किया पुतला दहन, शिक्षा विरोधी होने का लगाया आरोप

ARA : शहर के त्रिभुआनी कोठी मोड़ के पर युवा रालोसपा द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया. पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा ने किया और संचालन युवा नगर अध्यक्ष मनोज सिंह उर्फ संजय ने किया. पुतला दहन के बाद युवा जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा ने कहा कि लगातार चौथे दिन आमरण अनशन पर बैठे रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा आमरण अनशन पर हैं. शिक्षा सुधार वरना जीना बेकार कार्यक्रम के तहत वे आन्दोलन कर रहे हैं. दिन प्रति दिन उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ रही है फिर भी निरंकुश नीतीश कुमार गहरी निद्रा में सोये हुई है. उन्होंने केन्द्रीय विद्यालय को जमीन देने से इंकार कर दिया. 

उनको मालूम होना चाहिए की उपेन्द्र कशवाहा के पहल पर औरंगाबाद के देवकुण्ड में महंत द्वारा 10 एकड़ जमीन राज्यपाल के नाम से कर दी गई है, फिर भी एनओसी देने में नीतीश कुमार आनाकानी कर रहे है. इससे साफ जाहिर होता है कि नीतीश कुमार शिक्षा विरोधी है. रोहित कुशवाहा ने आगे कहा कि अगर नीतीश कुमार उपेन्द्र कुशवाहा के मांगों को नहीं मानते है तो उनके विधायक और मंत्री का सड़क पर चलना मुश्किल हो जायेगा. अगर उपेन्द्र कुशवाहा को कुछ होता है तो ये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए अच्छा नहीं होगा. साथ ही युवा जिला प्रधान महासचिव पंकज कुशवाहा ने कहा कि ये बिहार के लिए दुर्भाग्य की बात है कि इस प्रदेश को ऐसे संकीर्ण मानसिकता वाली सरकार चला रही है, जो शिक्षा विरोधी, गरीब विरोधी है. 

इस तरह की मानसिकता हमारे आने वाली पीढ़ीयों को बर्बाद करके छोड़ेगी. उपस्थित लोगों में हरेराम सिंह, कार्तिक पाण्डेय, चंदन कुशवाहा, विकास कुमार, शशि कुमार, विनय कुमार, मनोज सिंह राजपूत, सोनू कुशवाहा, छोटन मौर्य, राहुल कुमार, कामेश्वर कुशवाहा, जय राम कुशवाहा एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

आरा से विक्रांत राय की रिपोर्ट  




Suggested News