बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया में रालोसपा कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली, मानव कतार के लिए लोगों को किया जागरूक

बेतिया में रालोसपा कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली, मानव कतार के लिए लोगों को किया जागरूक

BETTIAH : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की ओर से आज जिला मुख्यालय में बाइक रैली निकाली गयी. बिहार में शिक्षा के गिरते स्तर और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मदन चौधरी के नेतृत्व में इस रैली का आयोजन किया गया. इसमें रालोसपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. 

इस संबंध में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मदन चौधरी ने बताया की इस बाइक रैली का मुख्य उद्देश्य 24 जनवरी को शिक्षा और बेरोजगारी की समस्या को लेकर मानव कतार के लिए लोगों को जागरूक करना है. लोगों को इस निकम्मी बिहार सरकार के करतूतों को बताना है. इसकी सफलता के लिए कार्यकर्ताओ और आमजनों को बाइक रैली निकालकर जागरूक किया गया. इस मौके पर रालोसपा के राष्ट्रीय सचिव बृजेश कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश प्रसाद, जिला युवा अध्यक्ष विजय उपाध्याय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे. 

उधर रालोसपा के कार्यकर्ताओं की ओर से बिहारशरीफ के कारगिल चौक के समीप से साइकिल रैली निकाली गई. जिसमें जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा के अलावे कई कार्यकर्ता शामिल हुए. इस मौके पर जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा ने कहा कि आगामी 24 जनवरी को शिक्षा में सुधार और रोजगार को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आह्वान पर पूरे बिहार में मानव कतार का निर्माण किया जाएगा. 

उन्होंने कहा की मानव कतार की सफलता को लेकर आज साइकिल रैली निकाली गई है. साइकिल रैली नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमणकर पुनः कारगिल चौक पहुँचकर संपन्न हुआ. 

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News