बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रालोसपा अध्यक्ष उतरे भारत बंद के समर्थन में, केंद्र सरकार की नीतियें पर जमकर साधा निशाना

रालोसपा अध्यक्ष उतरे भारत बंद के समर्थन में, केंद्र सरकार की नीतियें पर जमकर साधा निशाना

पटना... राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रमुख और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की भले ही जेडीयू में विलय होने के कयास लग रहे हों, लेकिन किसान बिल को लेकर मतभेद हो सकते हैं। उपेंद्र कुशवाहा के कृषि कानून के विरोध में बुलाए गए भारत बंद को अपना समर्थन दिया है। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री कुशवाहा ने कृषि बिल को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। वैशाली में एक शादी समारोह में शामिल होने आए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह कृषि बिल छोटे किसानों के लिए घातक साबित होंगे और पूंजीपतियों और उद्योगपतियों को इसका लाभ मिलेगा।


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि बिल को लेकर अभी तक अपना पक्ष स्पष्ट तौर पर नहीं रखा है ऐसे में इस बिल का विरोध होना लाजमी है। उन्होंने कहा कि आगामी 8 दिसंबर को उनकी पार्टी रालोसपा भी कृषि बिल के विरोध में आहूत भारत बंद का समर्थन करते हुए सक्रिय रूप से शामिल होगी।

Suggested News