बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

6 फ़रवरी को मनाया जायेगा रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा का जन्मदिन, पार्टी ने की पूरी तैयारी

6 फ़रवरी को मनाया जायेगा रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा का जन्मदिन, पार्टी ने की पूरी तैयारी

PATNA : 6 फरवरी को रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के जन्मदिन को इस बार पार्टी की ओर से भव्य रूप में मनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. युवा लोक समता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता इंजीनियर आशुतोष झा ने बताया कि आगामी 6 फरवरी को रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का जन्मदिन है. 

उन्होंने कहा की गरीब बच्चों को पढने-लिखने का साधन उपलब्ध नहीं है. उपेन्द्र कुशवाहा के जन्मदिन के मौके पर युवा लोक समता दल की ओर से गरीब बच्चों के बीच पढ़ाई- लिखाई से जुड़ी चीजों का वितरण किया जाएगा. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा लोक समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल करेंगे. 

आशुतोष झा ने कहा की उपेंद्र कुशवाहा पिछले कई सालों से बिहार में शिक्षा की स्थिति सुधारने की मांग सरकार से कर रहे हैं. 

उन्होंने शिक्षा को लेकर आम लोगों को जागरूक करने और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया है. 

Suggested News