बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रालोसपा ने 3 सदस्यीय कमिटी का किया गठन, महागठबंधन के सभी दलों से अब यह कमिटी करेगी बात

रालोसपा ने 3 सदस्यीय कमिटी का किया गठन, महागठबंधन के सभी दलों से अब यह कमिटी करेगी बात

Patna : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों द्वारा तैयारी शुरु कर दी गई है। वहीं बिहार में  महागठबंधन में शामिल दलों के बीच खींचतान का सिलसिला जारी है। 

महागठबंधन में चल रहे इस खींचतान के बीच रालोसपा के राष्ट्रीय अध्य़क्ष उपेन्द्र कुशवाहा द्वारा एक तीन सदस्यीय कमिटी  गठित किये जाने का एलान किया गया है। इस कमिटी का काम महागठबंधन में शामिल सभी दलों से बिहार विधान सभा चुनाव से संबंधित विषयों पर बातचीत करना होगा। 

इस तीन सदस्यीय कमिटी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष  राजेश यादव और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा को शामिल किया गया है। 

ये सभी महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, कांग्रेस और वीआईपी पार्टी से विधान सभा चुनाव से संबंधित मामलों पर बात करेंगे और इसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को देंगे.

Suggested News