बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RLSP के पदाधिकारियों की हुई घोषणा, अध्यक्ष के अलावे बनाए गए 6 कार्यकारी अध्यक्ष

RLSP के पदाधिकारियों की हुई घोषणा, अध्यक्ष के अलावे बनाए गए 6 कार्यकारी अध्यक्ष

PATNA: आरएलएसपी के प्रदेश पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई है। एक बार फिर से भूदेव चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।इसके अलावे इस बार 6 कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं।जिन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है ,उनके नाम हैं- मदन चौधरी, विरेंद्र कुशवाहा, मोहम्मद कामरान, रेखा गुप्ता, बीके सिंह, चंदन कुमार शाह बागची शामिल हैं. पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने सभी पदाधिकारियों के नाम का ऐलान किया है।

11 लोगों को बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष

उपेंद्र कुशवाहा ने प्रदेश में कुल 11 उपाध्यक्ष की भी घोषणा की है ।जिनमें हैं-अखिलेश प्रसाद सिंह, रामचंद्र ठाकुर, मोहम्मद अख्तर निहाल, जंग बहादुर सिंह, संत सिंह कुशवाहा, अरुण कुमार सिंह ,राजेंद्र प्रसाद ,गोपाल शर्मा ,धर्मेंद्र पटेल ,रामदयालु महतो और महेंद्र सिंह ।

6 प्रकोष्ठ केअध्यक्ष

आरएलएसपी की प्रदेश इकाई में कुल 6 प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के नाम का भी ऐलान हुआ है। किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुभाष सिंह कुशवाहा को बनाया गया है. युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल होंगे. अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र वंशी को बनाया गया है, जबकि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिम्मेदारी मुस्ताक अहमद को दी गई है. महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी मधु मंजूरी को मिली है, साथ ही सूचना तकनीकी एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर रौशन राजा को बनाया गया है।

बनाए गए 23 महासचिव


Suggested News