बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उपेंद्र कुशवाहा ने मानव कतार के बहाने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, सहनी ने भी दिया RLSP चीफ का साथ

उपेंद्र कुशवाहा ने मानव कतार के बहाने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, सहनी ने भी दिया RLSP चीफ का साथ

पटना : रालोसपा ने आज मानव कतार बनाकर बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है. रालोसपा ने आज पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड मानव कतार बनाकर शिक्षा में सुधार की मांग रखी है.

इस मौके पर रालोसपा चीफ उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि आधे घंटे का मानव कतार बनेगा. इसके साथ ही उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि हम शिक्षा में सुधार चाहते हैं, केंद्र और बिहार की सरकार में कई वायदे किया लेकिन आज भी बिहार वहीं के वहीं है. पढ़ाई की स्थिति खराब है,बिहार के गरीब बच्चे को बेहतर शिक्षा नहीं मिल रही है.

रालोसपा चीफ उपेन्द्र कुशवाहा के मानव कतार कार्यक्रम में वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी भी शामिल हुए. 

रालोसपा के यह मानव कतार बिहार के सभी सरकारी स्कूलों के बाहर बनाया जा रहा है.

पटना से विवेकनंद की रिपोर्ट

Suggested News