बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में बढ़ते अपराध पर रालोसपा ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा- राज्य में कानून व्यवस्था है पूरी तरह से चौपट

बिहार में बढ़ते अपराध पर रालोसपा ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा- राज्य में कानून व्यवस्था है पूरी तरह से चौपट

PATNA: बीते सोमवार की रात समस्तीपुर में रालोसपा के छात्र इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद बिलाल राजा के ऊपर अपराधियों के द्वारा किए गए हमले के बाद रालोसपा ने नीतीश सरकार के ऊपर जोरदार हमला बोला है।

 रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं बची है। सामाजिक जीवन में रहने वाले राजनीतिक कार्यकर्ता भी अब सुरक्षित नहीं रह गए हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने आगे कहा कि बिहार की बेटियां तो पहले ही असुरक्षित थी अब इस तरह की घटनाओं से लोगों का मनोबल टूटेगा लेकिन बिहार की संवेदनहीन सरकार को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।

अभिषेक झा ने भी बोला हमला

दूसरी ओर रालोसपा के मुख्य प्रवक्ता इंजीनियर अभिषेक झा ने सरकार से मांग किया है कि अपराधियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई जल्द की जाए नहीं तो रालोसपा सड़क पर उतर कर संघर्ष करेगी। अभिषेक झा ने बताया कि इससे पहले भी सोची समझी साजिश के तहत रालोसपा के कई अहम नेताओं की हत्या भी हुई थी लेकिन वर्तमान सरकार को इस बात की कोई परवाह नहीं है।

 गौरतलब है कि बीते सोमवार की रात समस्तीपुर के वारिस नगर में रालोसपा छात्र इकाई के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद बिलाल राजा को अपराधियों ने उनके पेट्रोल पंप पर गोली मारकर घायल कर दिया था। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।


Suggested News