बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रालोसपा का राजद पर बड़ा हमला, कहा-कांग्रेस की मांग जायज, वायदे से मुकर रहे तेजस्वी

रालोसपा का राजद पर बड़ा हमला, कहा-कांग्रेस की मांग जायज, वायदे से मुकर रहे तेजस्वी

NEWS4NATION DESK : बिहार में राज्यसभा की सीट को लेकर महागठबंधन में घमासान  मचा है। कांग्रेस और राजद में तनातनी तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस बावत राजद को अपना वायदा निभाने की बात की है। 

इधर कांग्रेस को इस मामले में महागठबंधन के एक घटक का पूरा साथ मिल रहा है। महागठबंधन में शामिल उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा ने कांग्रेस की इस मांग का समर्थन किया है। 

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा है कि बिहार में होने वाले राज्यसभा की सीट के चुनाव के लिए महागठबंधन के अंदर जो विवाद पैदा हुआ है उसमें रालोसपा कांग्रेस की मांग का समर्थन करती है।


उन्होंने कहा है  कि लोकसभा चुनाव के समय महागठबंधन की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की गई थी कि बिहार से राज्यसभा की पहली सीट कांग्रेस के खाते में जाएगी। महागठबंधन में इस बात पर आपसी सहमति बनी थी और राजद को अपने वचन को निभाना चाहिए और कांग्रेस की मांग निश्चित रूप से  पूरी होनी चाहिए।

अभिषेक झा ने कहा है कि कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल की तरफ से जो पत्र तेजस्वी यादव को लिखा गया है रालोसपा उसका भी समर्थन करती है। उन्होंने कहा है कि वचन की बहुत कीमत है और राजद के द्वारा दिए गए वचन को जरूर निभाना चाहिए।

आज बिहार की जनता महागठबंधन के लोगों से इसी बात की उम्मीद लगाकर बैठी है कि हम जो भी वादा चुनाव से पहले महागठबंधन से करेंगे उस वादे को जरुर निभाएंगे और बिहार को विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे।

अभिषेक झा ने कहा है कि राज्यसभा में एनडीए के  मुकाबले महागठबंधन की स्थिति ज्यादा मजबूत है और इसे बनाए रखने की जरुरत है।

बता दें राज्यसभा चुनाव में बिहार की एक सीट को लेकर कांग्रेस और राजद के बीच  ठन गई है। दरअसल, राज्यसभा में राजद अपना दो प्रत्याशी देना चाहता है। जबकि कांग्रेस, अपने बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल या पार्टी नेता शत्रुघ्न सिन्हा के लिए एक सीट पर दावा कर रही है।

कांग्रेस को गठबंधन में राज्यसभा की एक सीट नहीं मिलती देख कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने पत्र लिखकर राजद को याद दिलाया है कि वह अपने वादे को पूरा करे। 

Suggested News