बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रालोसपा की मानव कतार में उमड़ी लोगों की भीड़, स्कूलों के बच्चें भी हैं शामिल

रालोसपा की मानव कतार में उमड़ी लोगों की भीड़, स्कूलों के बच्चें भी हैं शामिल

SHIVHAR : बिहार की ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था और रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर रालोसपा द्वारा आज पूरे राज्य में मानव कतार बनाए जाने का आह्वान किया गया है। रालोसपा के आह्वान के बड़ा असर देखने को मिल रहा है। 

शिवहर जिले में रालोसपा की ओर आयोजित इस मानव कतार में लोग बढ़चढ़ हिस्सा ले रहे है। बड़ी संख्या आमलोगों के साथ-साथ छोटे-छोटे स्कूली बच्चे भी इस मानव कतार में शामिल हैं।  

इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश सिंह नीतीश सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए कहा कि आज प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। बेरोजगारी चरम पर है। युवाओं को रोजी-रोजगार नहीं मिल रहा है। 

वहीं कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। हत्या और लूट की घटनाएं आम बात हो गई। आनेवाले चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकना है।  

 शिवहर से मनोज की रिपोर्ट

Suggested News