बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बैठक में पहुंचे कुशवाहा के सांसद का दो टूक, NDA में हैं और रहेंगे

बैठक में पहुंचे कुशवाहा के सांसद का दो टूक, NDA में हैं और रहेंगे

PATNA : रालोसपा में अंतर्विरोध की खाई और चौड़ी होती दिख रही है। रालोसपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने पहुंचे पार्टी के सांसद राम कुमार शर्मा ने इस बात के संकेत दे दिए हैं। राम कुमार शर्मा ने दो टूक कह दिया है की वह एनडीए में थे और एनडीए में ही रहेंगे। राम कुमार शर्मा ने कहा है कि रालोसपा के महागठबंधन में जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। उन्होंने कहा है कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा मोदी सरकार में मंत्री है और रालोसपा मजबूती के साथ एनडीए में शामिल है। 

राम कुमार शर्मा इसके पहले भी यह बयान दे चुके हैं कि वह लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संपर्क में हैं। उन्होंने यह भी कहा था की मुख्यमंत्री के संपर्क में रहना एक सांसद होने के नाते कहीं से भी गलत नहीं है। बैठक में शामिल होने से पहले राम कुमार शर्मा का यह बयान उपेंद्र कुशवाहा की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

 पार्टी के दोनों विधायक को ने पहले ही बागी तेवर अपना रखा है। विधायक ललन पासवान और सुधांशु शेखर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं और ऐसे में सांसद रामकुमार शर्मा का बैठक में आने के बावजूद दिया गया बयान यह संकेत दे रहा है की रालोसपा में अंतर्विरोध की गाय और चौड़ी होगी।

Suggested News