बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रालोसपा ने कुर्था से शुरू की शिक्षा सुधार यात्रा, 9 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

रालोसपा ने कुर्था से शुरू की शिक्षा सुधार यात्रा, 9 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

PATNA : रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने आज से शिक्षा सुधार यात्रा की शुरुआत की है। कुशवाहा ने इसके लिए जगदेव प्रसाद की जन्मस्थली कुर्था से इसकी शुरुआत की। इसके साथ ही रालोसपा ने शिक्षा में सुधार को लेकर हस्ताक्षर अभियान को भी शुरु किया। इस अवसर पर कुशवाहा ने कहा कि बिहार के नवनिर्माण के लिए शिक्षा में सुधार आवश्यक है। बिना शिक्षा के बिहार का विकास नहीं हो सकता है।

बता दें कि महागठबंधन में शामिल होनेवाले उपेंद्र कुशवाहा एनडीए में रहते हुए बिहार में शिक्षा में गिरावट को लेकर नीतीश सरकार को घेरने लगे थे। इसे लेकर उन्होंने कई बार खुलेआम नाम लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा था। महागठबंधन में शामिल होने के बाद उन्होंने अपनी लड़ाई और तेज कर दी। 

बता दें कि यह कार्यक्रम नौ दिनों तक चलेगा। इसके बाद 2 फरवरी को आक्रोश मार्च निकाला जाएगा और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।


Suggested News