बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लॉकडाउन के बीच सड़क उतरे रालोसपा सुप्रीमों उपेन्द्र कुशवाहा, जंदाहा में किया सीएम का पुतला दहन

लॉकडाउन के बीच सड़क उतरे रालोसपा सुप्रीमों उपेन्द्र कुशवाहा, जंदाहा में किया सीएम का पुतला दहन

NEWS4NATION DESK : लॉकडाउन के बीच आज अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर रालोसपा की ओर से पूरे राज्य में सीएम का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने खुद अपने वैशाली जिले के जंदाहा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।

बता दें राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख व पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है। उपेन्द्र कुशवाहा कभी लॉकडाउन के दौरान कोटा में फंसे बिहारी छात्रों की वापसी तो कभी परदेश में फंसे बिहारी मजदूरों की वापसी को लेकर सीएम नीतीश पर कोई भी हमला करने से नहीं चूक रहे। 

उन्होंने एकबार कोरोना को लेकर परदेश में फंसे बिहारी मजदूरों का मुद्दा को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला है। वहीं गुजरात में बिहार के दिहाड़ी मजदूरों की पिटाई के मुद्दे समेत अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर पूरे बिहार में सीएम नीतीश कुमार के पुतला दहन का एलान किया है। 

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि बिहार सरकार की निरंकुशता एवं अकर्मण्यता के कारण गुजरात में बिहार के दिहाड़ी मजदूरों की निर्मम पिटाई के विरोध में तथा कोरोना महामारी, लॉकडाउन और प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहे बिहार वासियों के हित में सरकार से पांच सूत्री मांगों को लेकर रालोसपा के साथियों द्वारा आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया जायेगा। 

उन्होंने कहा है कि रालोसपा प्रदेश की नीतीश सरकार से इन पांच बातों की मांग करती है

1. राज्य से बाहर फंसे मजदूरों एवं अन्य लोगों को जल्दी वापस लाने हेतु ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए।

2. गुजरात सहित अन्य राज्यों में बिहारियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को अविलंब रुकवाया जाए।

3. बिहार आने वाली ट्रेनों में यात्री सुविधा की समुचित व्यवस्था करवाई जाए।

4. जिनके खाते में अभी तक राशि नहीं डाली गई है, उनके खाते में शीघ्रातिशीघ्र ₹ 2000/- डाला जाए। जिनको पूर्व में ₹ 1000/- दिया गया है, उनके खाते में पुनः ₹ 1000/- डाला जाए।

5. प्राकृतिक प्रकोप से किसानों के हुए नुकसान की अविलंब भरपाई की जाए। 

उन्होंने कहा है कि इन पांच सूत्री मांगो को लेकर रालोसपा के नेता और कार्यकर्ता अपने नजदीक के चौक -चौराहा या प्रखंड / अनुमंडल / जिला मुख्यालय कार्यालय के समक्ष के समक्ष सीएम का पुतला दहन करेंगे। 

वहीं उन्होंने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा है कि पुतला दहन में कम लोग ही एक स्थान पर इकट्ठा हों, साथ ही सोशल डिस्टेनसिंग का पूर्ण रूप से पालन करें। मास्क लगना एवं बार-बार साबुन से हाथ धोना न भूलें।

वैशाली से राजकुमार की रिपोर्ट


Suggested News