बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केन्द्रीय विद्यालय पर आनाकानी को लेकर फूटा रालोसपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा, सीएम का फूंका पुतला

केन्द्रीय विद्यालय पर आनाकानी को लेकर फूटा रालोसपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा, सीएम का फूंका पुतला

NALANDA : बिहार में बढ़ते अपराध और केंद्रीय विद्यालय के निर्माण को लेकर बिहार सरकार द्वारा आनाकानी किए जाने के विरोध में रालोसपा कार्यकर्ताओं ने बिहार शरीफ श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से आक्रोश मार्च निकाला. साथ ही अस्पताल चौक पर जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका.

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव सोनू कुशवाहा ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए बिहार सरकार द्वारा जानबूझकर एनओसी नहीं दिया जा रहा है. ताकि यहां के बच्चे केंद्रीय विद्यालय में शिक्षा ग्रहण न कर सके. वहीं उन्होंने बताया कि बिहार में ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में भी हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं चरम पर है. 

मुख्यमंत्री शराबबंदी को लेकर मानव श्रृंखला बनाने में पुलिस प्रशासन को लगा देते हैं. अगर पुलिस प्रशासन को अपराधियों के पीछे लगाया जाए तो काफी हद तक अपराध में कमी आएगी. अगर जल्द से जल्द बिहार में हत्या, लूट,बलात्कार जैसे आपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया तो रालोसपा कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगा. 

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News