बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में यात्रियों से भरी बस पलटी, 2 की मौत कई गंभीर रुप से घायल

औरंगाबाद में यात्रियों से भरी बस पलटी, 2 की मौत कई गंभीर रुप से घायल

Auarangabad : जिले में रफ्तार के कहर ने जहां 2 लोगों की जान ले ली। वहीं दर्जनभर लोग गंभीर रुप से घायल है। जिनका स्थानीय अस्पताल में इलजा चल रहा है। 

दरअसल औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कनबेहरी के समीप एनएच-2 पर सोमवार को यात्रियों से भरी  बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उस पर सवार एक वृद्घ महिला और बच्ची की मौत हो गई जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। 

बस औरंगाबाद से बालूगंज, देव जा रही थी। इसी दौरान कनबेहरी के समीप एनएच-2 पर तेज रफ्तार के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क पर ही पलट गई। इस घटना में एक वृद्ध महिला और बच्ची की मौत घटनास्थल पर ही बस के नीचे दब कर हो गई, जबकि अन्य लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। 

इधर घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ प्रदीप कुमार, सिविल सर्जन डा. अकरम अली, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा. सुनील कुमार सहित अन्य लोग पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। 

मृतकों की पहचान देव थाना क्षेत्र के देव गोदाम निवासी नंदू चौधरी की 65 वर्षीय पत्नी लाखो देवी और मृतका की पोती उमेश चौधरी की पांच वर्षीय बेटी दुर्गावती कुमार के रूप में की गई है।

वहीं घायलों में देव थाना क्षेत्र के देव गोदाम निवासी छोटू कुमार, ढिबरा थाना के बनुआ निवासी शिवबरथ राम की पत्नी दौलती देवी, सासाराम के दशरथ चौधरी की पत्नी लीलावती देवी, उमेश चौधरी की पत्नी सीता देवी, ढिबरा थाना के मधु बिगहा के योगेन्द्र कुमार, ओबरा के महुआंव, कैथी निवासी चुन्नू कुमार और देव निवासी विनोद सिंह की पत्नी संगीता शामिल है।

Suggested News