बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में ऱफ्तार का कहर, एक महिला की मौत एक गंभीर रुप से घायल

भागलपुर में ऱफ्तार का कहर, एक महिला की मौत एक गंभीर रुप से घायल

BHAGALPUR : जिले में रफ्तार के कहर ने आज एकबार फिर एक महिला की जान ले ली। वहीं घटना में एक महिला गंभीर रुप से घायल हुई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के तिलकपुर पंचायत के गांधी घर के समीप एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस घटना में ऑटो सवार दो महिलाओं में जहां एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा  सुलतानगंज रेफरल अस्पातल में भर्ती कराया गया है। 


मृतिका की पहचान नाथनगर निवासी स्वर्गीय सुग्रीव मंडल की पत्नी शोभा कुमारी के रुप में हुई है। वहीं घायल महिला स्थानीय निवासी कुंदन तांती की पत्नी सरिता कुमारी बताई गई है।  बताया जा रहा है कि मृतक शोभा कुमारी बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सुल्तानगंज शाखा में कार्यरत थी। वहीं ड्यूटी पर जा रही थी उसी दौरान यह हादसा हुआ है। वहीं घटना के बाद ऑटो चालकर ऑटो छोड़कर फरार हो गया। 

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ऑटो को जब्त कर थाने ले आई है।  

भागलपुर से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट

Suggested News