बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंदिर से लौट रही महिला कर रही थी सड़क पार, दूसरी तरफ मौत के रूप में आई ट्रक ने बनाया शिकार

मंदिर से लौट रही महिला कर रही थी सड़क पार, दूसरी तरफ मौत के रूप में आई ट्रक ने बनाया शिकार

सासाराम। पुरानी जीटी रोड पर एक अनियंत्रित ट्रक ने 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला सावित्री देवी को कुचल दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक महिला वार्ड नंबर-10 के निवासी रामचंद्र सिंह की पत्नी बताई जाती है। 

घटना के बारे में बताया जाता है कि नगर थाना के गीता घाट कॉलोनी के पास स्थित मंदिर से पूजा कर महिला निकल रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने शेरशाह होटल के पास सड़क जाम कर दिया। बाद में स्थानीय प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा।

नाम मात्र की नो इंट्री

स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ वह इलाक नो इंट्री जोन में आता है, लेकिन इसके बाद भी यहां भारी गाड़ियों की आवाजाही बेरोकटोक जारी रहती है। यातायात पुलिस की गश्ती सिर्फ दिखावे के लिए है। लोगों ने बताया कि शहर को नगर निगम बनाया जा रहा है, लेकिन यहां की यातायात व्यवस्था में कोई सुधार नजर नहीं आता है।


Suggested News