बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में सोन नदी पर बन रहा है सड़क पुल, अब झारखंड के कई शहरों की दूरी 120 किमी से घटकर हो जाएगी 20 किमी

बिहार में सोन नदी पर बन रहा है सड़क पुल, अब झारखंड के कई शहरों की दूरी 120 किमी से घटकर हो जाएगी 20 किमी

पटना। सोन नदी पर बिहार में पहला सड़क पुल बन रहा है। इस पुल के निर्माण हो जाने से बिहार और झारखंड के कई शहरों की दूरी 100 से 150 किलोमीटर तक कम जाएगी। और, अब तक जिस सफर को करने में 3 घँटे तक का समय लगता था उसे महज आधे घँटे में पूरा किया जा सकेगा। 

बिहार के रोहतास जिले के नौहटा प्रखंड के पडुका गांव के निकट सोन नदी पर इस पुल का निर्माण होगा। यह पुल रोहतास को सीधे झारखंड के गढ़वा, पलामू, लातेहार जिलों से जोड़ेगा। पुल निर्माण के बाद रोहतास से गढ़वा, पलामू, लातेहार समेत कई जिलों की दूरी 120 किलोमीटर से घटकर 20 किलोमीटर रह जायेगी। 

1 अरब 96 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से पुल निर्माण किए जाने को लेकर पुल निर्माण निगम विभाग के आरा कार्यालय द्वारा संविदा की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब जल्द ही पुल निर्माण आरंभ होगा। इकरारनामा से 24 माह के अंदर में कार्य को पूरा कर लिया जाना है। पुल की देख-रेख एवं मरम्मती कार्य 10 वर्षो तक पुल निर्माण करने वाले कंपनी को ही करना है।

पुल के बन जाने से इस इलाके में व्यावसायिक और औद्योगिक विकास की संभावना भी बढ़ जाएगी। खासकर आदिवासी बहुल झारखंड के इलाकों में पहुंच आसान होने के साथ ही यहां से कई अन्य निकटवर्ती राज्यों जैसे छतीसगढ़, मध्यप्रदेश आदि आना जाना आसान हो जाएगा।

बिहार के साथ ही झारखंड सरकार की ओर से भी इस क्षेत्र के विकास और आवागमन को उन्नत करने के लिए लंबे अरसे से इस पुल की जरूरत पर बल दिया जा रहा था। पिछले कुछ सालों से कई स्थानीय नागरिक संगठनों की ओर से जनप्रतिनिधियों से बार बार इसके निर्माण का आग्रह किया गया था। अब इस क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग पूर्ण होने से रोहतास जिले का कई अन्य शहरों से संपर्क सुगम हो जाएगा। 

Suggested News