बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पथ निर्माण मंत्री का बड़ा एलान, 5 हजार प्रवासी श्रमिकों को सड़क निर्माण के विभिन्न परियोजनाओं में मिलेगा रोजगार

पथ निर्माण मंत्री का बड़ा एलान, 5 हजार प्रवासी  श्रमिकों   को  सड़क निर्माण  के विभिन्न परियोजनाओं में मिलेगा रोजगार

Patna :  बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पथ निर्माण   मंत्री नंद किशोर यादव ने प्रवासी मजदूरों को लेकर एक बड़ा एलान  किया है। उन्होंने कहा है कि बिहार के मजदूर अब प्रदेश  के   विकास में भागीदार बनेंगे। राज्य सरकार उनके कौशल के अनुरुप उन्हें  काम   देगी। 

नंद किशोर यादव ने कहा है कि राज्य के मजदूरों  को अब कही बाहर जाकर काम करने की मजूबूरी नहीं होगी, उन्हें प्रदेश में ही काम मिलेगा। उन्होंने कहा है कि सीएम  नीतीश  कुमार के नेतृत्व में राज्य  सरकार  प्रदेश में   रोजगार के नये अवसर की  तलाश में जुटी है। इसी कड़ी में पथ निर्माण   विभाग  ने डाटा तैयार करने का काम शुरु किया है। बाहर से आये क्वारेंटाइन सेंटरों में रहे रहे प्रवासी  श्रमिकों से उनके अनुभव और काम की जानकारी जुटाई  जा रही है। 

मंत्री नंदकिशोर यादव ने   कहा है  कि अभी राज्य  में पथ निर्माण की छोटी-बड़ी 300   परियोजनाओं   पर काम चल रहा है और आनेवाले समय में स्किल के आधार पर इन परियोजनाओं  में तकरीबन 5000 प्रवासी श्रमिकों को रोजगार मुहैया  कराया जायेगा। 

बता दें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी क्वारेंटाइन  सेंटर के निरीक्षण के दौरान  प्रवासी श्रमिकों  से कई   बार इस बात की चर्चा कर चुके है। उन्होंने कहा है कि बिहार के श्रमिकों  को किसी दूसरी जगह रोजगार की तलाश में नहीं जाना पड़े इसके के  लिए काम कर रही है। 

प्रवासी श्रमिकों को राज्य   सरकार बिहार में ही रोजगार उपलब्ध करायेगी। उन्हें उनके अनुभव और काम की जानकारी के आधार पर काम उपलब्ध कराया जायेगा। 

सीएम ने इसे लेकर बिहार के उद्योगपतियों से भी बिहार में उद्योग लगाए जाने  की  अपील की है, ताकि  इन प्रवासी श्रमिकों  को यहीं काम धंधा मिल सके। 


Suggested News