बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में पत्रकार के घर दिनदहाड़े डकैती, 6 लाख नगद सहित दो लाख के आभूषण की हुई लूट, जांच में जुटी पुलिस

गया में पत्रकार के घर दिनदहाड़े डकैती, 6 लाख नगद सहित दो लाख के आभूषण की हुई लूट, जांच में जुटी पुलिस

GAYA : जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी में दिनदहाड़े घर में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। आधा दर्जन नकाबपोश रहे अपराधियों ने पत्रकार के घर घुसकर दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया है।


बताया जा रहा है की अपराधियों ने हथियार के बल पर घर के सभी सदस्य को बंधक बनाया और घर में रहे गोदरेज से 6 लाख नगद सहित दो लाख के आभूषण की लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद चंदौती थाने की पुलिस पहुंची और अपराधियों की पहचान के लिए जुट गई है।

घटना के सम्बन्ध में पत्रकार की पत्नी ने बताया की आज अहले सुबह घर के बाहर हम लोग सभी बैठे हुए थे। तभी 45 की संख्या में रहे अपराधी घर में घुसे और सभी को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। जिसके बाद गोदरेज का चाबी लिया और गोदरेज में रहे 6 लाख रुपए नगद और 2 लाख के आभूषण लूट कर फरार हो गए। 

उन्होंने बताया की यही लोग अपना भी ख्याल भी जमीन के मामले में पूछताछ करने के लिए आए थे और आज यही लोगों के द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।वहीं चंदौती थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि घटना के बाद स्थल पर पहुंचे हैं। अपराधियों की पहचान की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल खंगाला जा रहा है। जल्द ही अपराधियों के गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News