बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अंतर्राज्यीय लुटेरा गिरोह का खुलासा, 14 अपराधी गिरफ्तार, 4 पिस्टल सहित अष्ट धातु की मूर्ति बरामद

अंतर्राज्यीय लुटेरा गिरोह का खुलासा, 14 अपराधी गिरफ्तार, 4 पिस्टल सहित अष्ट धातु की मूर्ति बरामद

SIWAN : सिवान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कई कांडों में फरार चल रहे 14 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें अंतरजिला वाहन चोर और लुटेरे भी शामिल हैं। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। अन्तर्राज्जीय लुटेरा गिरोह के 14 लुटरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गिरफ्तार लुटेरों के पास से लूटी गयी भगवान बुद्ध की अष्ट धातु की मूर्ति, चार पिस्टल, देसी कट्टा, 12 मोबाइल, तीन कारतूस और लूटी गयी दस बाइक बरामद की गयी है। बताया जा रहा है कि बसन्तपुर, भगवानपुर और गोरियाकोठी थाना क्षेत्र में इनका गिरोह ज्यादा सक्रिय रहता है। अपराध की योजना बनाते हुए पुलिस ने सभी अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 

एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि सिवान के अलावा छपरा और हाजीपुर समेत कई जिलों में गिरफ्तार बदमाशों का आतंक है। ये लोग पुरानी मूर्तियों के साथ ही बाइक लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगा रही है।  


Suggested News