बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भूतपूर्व सैनिक के घर में डकैती, 12 की संख्या में आए डकैतो ने पूरे परिवार को बनाया बंधक, लाखों की संपत्ति पर किया हाथ साफ

भूतपूर्व सैनिक के घर में डकैती, 12 की संख्या में आए डकैतो ने पूरे परिवार को बनाया बंधक, लाखों की संपत्ति पर किया हाथ साफ

GAYA : खबर गया शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां रामबाग मोहल्ले में रहनेवाले भूतपूर्व सैनिक के घर में एक दर्जन की संख्या में आए डकैतों ने बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान उन्होंने भूतपूर्व सैनिक के पूरे परिवार को बंधक बना लिया और लाखों की संपत्ति अपने साथ लेकर गए। मामले की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

घटना भूतपूर्व सैनिक संजय सिंह के घर में हुई है। पुत्र सागर कुमार ने बताया कि रात्रि को लगभग 3 बजे घर की खिड़की का ग्रिल उखाड़ कर घर में घुसे और चाकू दिखाकर घर में मौजूद लोगों को एक रूम में बंद कर दिया। उसके बाद सोने चांदी के जेवरात लेकर चले गए। सागर कुमार ने बताया कि उनकी माता जो सोने का कान में पहने हुए थे उसको भी डकैतों ने खुलवा लिया। घर वालों के मुताबिक 5 लाख के जेवरात डकैत ले भागे। 

गृह स्वामी भूतपूर्व सैनिक संजय सिंह रात्रि को घर पर नहीं थे। डकैती की सूचना मिलने के बाद वह अपने घर पहुंचे। वहीं वजीरगंज सीडीपीओ सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि डकैती की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Suggested News