बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में स्वर्ण कारोबारी के घर में लाखों के गहने और नगद की डकैती, अपराधियों ने की घरवालों की जमकर पिटाई

कटिहार में स्वर्ण कारोबारी के घर में लाखों के गहने और नगद की डकैती, अपराधियों ने की घरवालों की जमकर पिटाई

KATIHAR : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर अपराधी गंभीर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में अपराधियों ने जिले में सोना चांदी दुकानदार के घर मैं भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है। 

बताया जा रहा है की 12 से 15 के संख्या में आए डकैतों ने घटना को अंजाम दिया। इस दौरान डकैत ढाई लाख के जेवरात और लगभग 50 हज़ार नगद लूट ले गए। घटना को अंजाम देने के दौरान डकैतों ने घर के लोगों के साथ बुरी तरह मारपीट भी किया है। इस दौरान गृहस्वामी अभिराम दास बुरी तरह घायल हो गया। जिन का इलाज फिलहाल बारसोई अस्पताल में चल रहा है। 

बारसोई थाना क्षेत्र के बेलवा डांगी पॉल गांव में अहले सुबह की इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग जल्द डकैतों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। वहीँ इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद घटनास्थल पर जाकर पुलिस जांच में जुट गयी है। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News