बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डकैती की योजना हुई विफल : बम बारूद से लैस चार डकैतों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डकैती की योजना हुई विफल : बम बारूद से लैस चार डकैतों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

KATIHAR NEWS : डकैती की बड़ी योजना  को कटिहार पुलिस ने विफल कर दिया है। इस दौरान पुलिस ने चार डकैतों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार डकैतों के पास से पुलिस ने बम-बारुद भी बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार डकैत पहले भी कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

मामला जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र से जु़ड़ा हुआ है। जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि  बागडोगरा गांव के बहियार में कुछ लोग जुटे हुए हैं और डकैती की योजना बना रहे है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने गांव में छापेमारी की और बम बारूद से लैस चार डकैतों को गिरफ्तार किया है,

 पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह चारों अपराध की योजना बना रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के पास से 3 जिंदा देसी बम, बम बनाने की सामग्री, एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है, इन लोगों में से दो अपराधियों का पुराना अपराधिक इतिहास भी है, फिलहाल कटिहार पुलिस इसे बड़ी उपलब्धि मान रही है।

Suggested News