बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रोहतास में भूमि विवाद को लेकर फायरिंग, दो भाइयों को मारी गोली, एक की मौत

रोहतास में भूमि विवाद को लेकर फायरिंग, दो भाइयों को मारी गोली, एक की मौत

ROHTAS: आज रोहतास जिला का दिनारा का कुड़ गांव उस समय रणक्षेत्र में बदल गया जब भूमि विवाद में फायरिंग होने लगी। दो भाइयों को गोली मार दी गई। दुर्भाग्य से छोटे भाई 18 वर्षिय सत्यम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बड़ा भाई कृष्ण कुमार सिंह के पैर में गोली लगी। जिसे घायल अवस्था में इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी रेफर कर दिया गया।

 घटना के बारे में बताया जाता है कि पोल्ट्री फार्म कारोबारी स्वर्गीय जमुना सिंह के पुत्र कृष्ण कुमार सिंह और सत्यम कुमार सिंह का गांव के ही कुछ लोगों के साथ पिछले कई सालों से जमीन का झगड़ा चल रहा था। इसी विवाद में आज दिन-दहाड़े दोनों भाइयों को गोली मार दी गई। 

जिससे छोटा भाई सत्यम मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बड़ा भाई कृष्ण कुमार सिंह को लोगों ने प्राथमिक उपचार करवाकर इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया। घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है। मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Suggested News