बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

44 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतास रहा सबसे गर्म जिला, बक्सर के बढ़ रहे तापमान पर मौसम विभाग कर रहा जांच

44 डिग्री सेल्सियस  के साथ रोहतास रहा सबसे गर्म जिला, बक्सर के बढ़ रहे तापमान पर मौसम विभाग कर रहा जांच

PATNA : बिहार में गर्मी का प्रभाव कम होता नजर नहीं आ रहा है। सूबे के दक्षिणी क्षेत्र के साथ उत्तरी बिहार में प्रचंड गर्मी के कारण सोमवार को लोग लू के थपेड़ों से लोग परेशान रहे। इस दौरान रोहतास का डेहरी ऑन सोन सबसे गर्म शहर रहा। यहां 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। । यहां सोमवार हीट वेव की स्थिति देखी गई।   औरंगाबाद राज्य का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गया के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया।

सोमवार को पटना सहित छह जिलों में सात जगहों पर हीट वेव की स्थिति रही। जिन जिलों में सोमवार को हीट वेव की स्थिति रही, उनमें पटना के अलावा पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा शामिल हैं।  सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री, पूर्वी चंपारण के मोतीहारी का 39.5 डिग्री, पश्चिमी चंपारण के माधोपुर का 40.3 डिग्री, औरंगाबाद का 43.9 डिग्री रहा।  नवादा का 42.9 डिग्री और नालंदा के हरनौत का 42.4 डिग्री रहा। वहीं तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद मौसम विभाग की ओर से गया में हीट वेव नहीं घोषित किया गया। 

बक्सर का तापमान जारी करना किया गया बंद

रविवार को बक्सर का तापमान 46 डिग्री के पार कर गया था,  जिसके बाद अब मौसम विभाग ने बक्सर का तापमान जारी करना बंद कर दिया है। यह लगातार तीसरा दिन है , जब बक्सर जिले का तापमान जारी नहीं किया गया। बताया गया कि पिछले एक पखवारे से बक्सर का तापमान गया से दो से तीन डिग्री या उससे ज्यादा रह रहा है। राज्य में बक्सर के सबसे गर्म जिला के रूप में आंकड़ें आने पर मौसमविद अचंभित हैं और बक्सर के तापमान को लेकर नई बहस छिड़ गई है। यह विवाद पिछले दस दिनों से जारी है। फिलहाल स्थिति यह है कि बक्सर का अधिकतम तापमान का आंकड़ा मौसम विभाग की ओर अब जारी नहीं किया जा रहा है।  मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा का कहना है कि अब बक्सर के सेंसर की जांच की जा रही है। पूरे मामले की जांच के बाद ही अब तापमान जारी किया जाएगा।

बात अगर उत्तर बिहार की करें तो बांका के तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट आई और अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में कुल 13 जगहों पर अधिकतम पारा 40 के पार रहा।

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

रोहतास          44 डिग्री 

औरंगाबाद     43.9 डिग्री 

गया              43.1 डिग्री 

पटना            42.2 डिग्री 

भागलपुर       39 डिग्री 

पूर्णिया          35.7 डिग्री 




Suggested News