बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रोहतास में जिलाध्यक्ष पद को लेकर लोजपा में घमासान, जिला संयोजक के नेतृत्व में आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी का फूंका पुतला

रोहतास में जिलाध्यक्ष पद को लेकर लोजपा में घमासान, जिला संयोजक के नेतृत्व में आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी का फूंका पुतला

SASARAM : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां लोजपा में घमासान मचा हुआ है। विनोद सिंह को रोहतास जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जिले में पार्टी दो फाड़ हो गई है। इस मनोनयन के विरोध में आज जिला संयोजक बनाए गए रवि रंजन सिंह के नेतृत्व में सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहा पर लोजपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला प्रभारी गबरु सिंह का पुतला दहन किया। 

विनोद सिंह के जिलाध्यक्ष बनाए जाने का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं कहना था कि इस इलाके के प्रभारी बनाए गए गबरु सिंह लगातार मनमानी कर रहे हैं तथा अपने चहेतों को प्रमोट कर जिले में हस्तक्षेप कर रहे हैं। 

कार्यकर्ताओं का कहना था कि विनोद सिंह के जिलाध्यक्ष बनाए जाने से स्थानीय कार्यकर्ता में बहुत निराशा है। इन लोगों ने आरोप लगाया कि गबरु सिंह रोहतास जिला में संगठन पर अपने आदमी को थोप रहे हैं और जमीनी कार्यकर्ताओं की अवहेलना कर रहे हैं। 

सासाराम से राजू कुमार की रिपोर्ट

Suggested News