बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जब वरमाला स्टेज पर नई-नवेली दुल्हनिया ने की हर्ष फायरिंग, देखते रह गए लोग

जब वरमाला स्टेज पर नई-नवेली दुल्हनिया ने की हर्ष फायरिंग, देखते रह गए लोग

रोहतास: प्रशासन की लाख कोशिश के बावजूद  हर्ष फायरिंग का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला रोहतास का है, जहां वरमाला स्टेज पर दूल्हा ने हर्ष फायरिंग किया। इतना ही नहीं दूल्हा ने स्टेज पर दुल्हन का हाथ पकड़ा और उससे भी फायरिंग करवाई. 

बता दें कि रोहतास के राजपुर थाना इलाके के दयालगंज गांव में वरमाला के समय दूल्हा राजा खुद तो फायरिंग की ही, इसके साथ दुल्हन के हाथ में जबरन पिस्तौल थमा कर उससे भी फायरिंग करवाई. जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक तरफ दुल्हे राजा अपनी दुल्हन के हाथ में पिस्तौल थमाकर जबरन फायरिंग करवा रहे हैं तो वहीं आसपास के लोग वीडियो बनाते रहे. 

बताया जाता है कि दूल्हा राजेश कुमार भोजपुर के तरारी बिहटा के सदनपुर गांव का रहने वाला है, जो सेना में कर्नल के पद पर कार्यरत है. तरारी के सदनपुर से बीते रात राजपुर के दयालगंज में बारात आई थी और शादी में करनाल में पदस्थापित दूल्हाराजा राजेश अपने कमर से पिस्टल निकाल कर दे-दना-दन फायरिंग करने लगे. इसके साथ ही उन्होंने अपनी नई-नवेली दुल्हनिया से भी फायरिंग करवाई. पुलिस को इस हर्ष फायरिंग की कोई सूचना नहीं है.

Suggested News