बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पचास हज़ार के इनामी कुख्यात नक्सली को यूपी से रोहतास पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई गंभीर वारदात में था शामिल

पचास हज़ार के इनामी कुख्यात नक्सली को यूपी से रोहतास पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई गंभीर वारदात में था शामिल

SASARAM : रोहतास पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हार्डकोर नक्सली को UP से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की कुख्यात नक्सली पिछले 20 साल से फरार चल रहा था। जिसपर सरकार ने 50 हजार का इनाम भी रखा था। 


बताया जा रहा है की गिरफ्तार नक्सली कैमूर और औरंगाबाद जिले में कई घटनाओं को अंजाम दे चूका था। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी आशीष भारती ने मंगलवार को बताया की फ़रार नक्सली की कई सालों से तलाश की जा रही थी। 

जिसके उत्तर प्रदेश में छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके आलोक में कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कुख्यात नक्सली की गिरफ़्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट 

Suggested News