बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, लेवी नहीं देने पर हत्या की वारदात को देता था अंजाम

कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, लेवी नहीं देने पर हत्या की वारदात को देता था अंजाम

ROHTAS : काफी दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा कुख्यात नक्सली अजय राजभर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। कई दिनों से वह पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। रविवार, 12 अगस्त को रोहतास पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी और उसने झारखंड के गढ़वा से कुख्यात नक्सली टीपीसी के एरिया कमांडर अजय राजभर को गिरफ्तार कर लिया। नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सघन अभियान के तहत पुलिस को यह सफलता मिली। 

झारखंड पुलिस से मिले इनपुट के तहत यह कार्रवाई की गयी। गौरतलब है कि अजय राजभर रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद सहित आसपास के इलाकों में नक्सली वारदातों को अंजाम देता था। इस पर पुलिस टीम पर हमला करने के साथ ही लेवी के लिए हत्या करने का भी आरोप है। कैमूर के पहाड़ी इलाके में अजय राजभर का ग्रुप लगातार पुलिस की नाक में दम किए हुए था।

 

पुलिस से बचने के लिए समय-समय पर अजय अपना लोकेशन बदल देता था और पहाड़ी इलाकों में जाकर छिप जाता था। इसके बारे में पुलिस को सूचना मिल रही थी कि यह लगातर ईंट-भट्ठा ठेकेदारों से जबरन लेवी वसूलता है। पुलिस ने जाल बिछाया और इसे गिरफ्तार कर लिया।  

एसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि अजय की गिरफ्तारी से रोहतास तथा आसपास के जिले में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने में सफलता मिलेगी। फिलहाल अजय से पूछताछ की जा रही है तथा उससे मिली जानकारी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Suggested News