बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फीफा विश्व कप में रोनाल्डो ने बनाया ऐसा विश्व रिकॉर्ड, जो पेले, माराडोना, मेसी भी नहीं कर सके

फीफा विश्व कप में रोनाल्डो ने बनाया ऐसा विश्व रिकॉर्ड, जो पेले, माराडोना, मेसी भी नहीं कर सके

DESK : कतर में खेले जा रहे फीफा विश्व कप में दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी  वपुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर और कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। बीते गुरुवार को घाना के खिलाफ खेले गए ग्रुप राउंड के पहले मैच में पुर्तगाल ने 3-2 से जीत हासिल की। लेकिन इस जीत से ज्यादा चर्चा रोनाल्डो के बनाए गए कई रिकॉर्डस को लेकर हो रही है। 

बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्डस

रोनाल्डो फीफा वर्ल्ड कप के पांच संस्करण में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे लियोनल मेसी, माराडोना और पेले जैसे दिग्गज भी हासिल नहीं कर सके। रोनाल्डो इससे पहले 2006, 2010, 2014, 2018 फीफा वर्ल्ड कप में भी गोल दाग चुके हैं। रोनाल्डो का यह फीफा वर्ल्ड कप में 18वां मैच रहा और उन्होंने सभी वर्ल्ड कप को मिलाकर आठवां गोल दागा।

यह भी रिकार्ड बनाया

रोनाल्डो ने अपने देश के लिए फीफा वर्ल्ड कप में सबसे युवा और सबसे उम्रदराज गोल स्कोरर बन गए हैं। यानी वह पुर्तगाल के लिए फीफा वर्ल्ड कप में सबसे युवा गोल स्कोरर और अब घाना के खिलाफ गोल दागने के बाद सबसे उम्रदारज गोल स्कोरर बन गए हैं। ऐसा करने वाले दुनिया के वह तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले क्रोएशिया के इविसा ओलिच और डेनमार्क के माइकल लॉड्रुप ऐसा कर चुके हैं।

रोनाल्डो ने मेजर टूर्नामेंट्स यानी फीफा वर्ल्ड कप और यूरो कप मिलाकर 14 मैचों में 13 गोल दागे हैं। इसके अलावा वह तीन अलग-अलग वर्ल्ड कप में पेनल्टी पर गोल दागने वाले भी दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए।

दरअसल, मैच के 65वें मिनट में रोनाल्डो को घाना के बॉक्स के अंदर सलिसू ने गिरा दिया और फाउल किया। इस पर रेफरी ने पुर्तगाल को पेनल्टी ऑफर किया। पुर्तगाल के कप्तान ने गोल दाग इतिहास रच दिया। यह उनका 118वां अंतरराष्ट्रीय गोल रहा। वह अंतरराष्ट्रीय गोल के मामले में नंबर वन हैं।

मैच में दिखा दबदबा

मैच में पुर्तगाल टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा था। पहला हाफ बगैर गोल के बराबरी पर रहा था। मगर दूसरे हाफ में रोनाल्डो ने अपना कमाल दिखाया। इनके अलावा पुर्तगाल के लिए बाकी दो गोल ब्रूनो फर्नांडीस और राफेल लियाओ ने किए।

पहले हाफ में भी पुर्तगाल टीम पूरी तरह हावी रही

पहले हाफ में पुर्तगाल टीम पूरी तरह से घाना पर हावी रही। टीम ने इस हाफ में गोल के लिए 7 बार प्रयास किया। इस दौरान दो शॉट तो सीधे गोल के लिए ही दागे थे, लेकिन घाना के गोलकीपर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुर्तगाल के लिए कोई सफलता हाथ नहीं लगने दी।

पहले हाफ में पुर्तगाल टीम ने 70 प्रतिशत बॉल अपने पास रखी. जबकि घाना टीम की बॉल पजेशन सिर्फ 30 प्रतिशत ही रही थी। पास एक्यूरेसी भी पुर्तगाल की ही बेस्ट 91 प्रतिशत तक रही थी। पहले हाफ में घाना टीम ने 11 और पुर्तगाल ने 9 फाउल किए। घाना टीम को एक येलो कार्ड भी मिला।


Suggested News