बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में कोरोना से पहली मौत किसकी, एम्स प्रशासन को लाश सौंपने के बाद कोरोना पॉजिटिव होने का चला पता, अब क्या होगा?

बिहार में कोरोना से पहली मौत किसकी, एम्स प्रशासन को लाश सौंपने के बाद कोरोना पॉजिटिव होने का चला पता, अब क्या होगा?

Patna : जनता कर्फ्यू के दिन बिहार को दहला देनी वाली खबर सामने आई है। एम्स में भर्ती एक कोरोना पीड़ित की  मौत हो गई है। इस मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि मरीज की मौत और उसकी लाश परिजनों को सौंपने के बाद एम्स प्रशासन को यह पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव था।

मृतक मुंगेर का रहने वाला था और कतर से वापस पटना आया था। मृतक का नाम सैफ अली था।  

युवक की मौत के बाद अब सबसे बड़ी बात यह है कि वह कतर से देश वापस लौटते समय किन-किन लोगों से मिला। वह कहां-कहां गया इस बात की कोई जानकारी किसी के पास नहीं है। उससे कितने संपर्क में आए होंगे इसकी भी जानकारी किसी के पास नहीं है। 

इतना ही नहीं सैफ अली पिछले 48 घंटे से वह एम्स में भर्ती था। इन 48 घंटों तक अस्पताल प्रशासन को भी यह नहीं पता था कि वह कोरोना पॉजिटिव था। इस दौरान उसके परिजन से भी उसके पास गए होंगे। साथ ही परिजनों की अस्पताल में मौजूद लोगों से भी सम्पर्क हुआ होगा। यह सारी बाते एक बहुत ही चिंता का विषय है। 

बता दें कोरोना वायरस  एक-दूसरे के सम्पर्क में आने से तेजी से फैलता है। 

Suggested News