बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RPF जवान ने महिला से की छेड़खानी की कोशिश, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

RPF जवान ने महिला से की छेड़खानी की कोशिश, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

रोहतास में एक पुलिसवाले पर एक महिला से छेड़खाना की कोशिश करने का आरोप लगा है। मामला डालमियानगर इलाके का है। आरोपी आरपीएफ का जवान डालमियानगर सीमेंट फैक्ट्री की सुरक्षा में तैनात है। बताया जा रहा है कि दोपहर में सीमेंट फैक्ट्री गेट के समीप एक महिला अपने घर में सो रही थी तभी आरपीएफ का एक जवान महिला के घर पहुंचता है और उसे सर्विस गन का भय दिखाकर उससे जबर्दस्ती करने की कोशिश करता है। हालांकि वो अपने नापाक मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाता। इससे बौखलाए जवान ने महिला को मुंह बंद रखने की धमकी दी है। महिला बुरी तरह डरी हुई है। पीड़ित महिला विधवा बतायी जा रही है। पीड़ित महिला का कहना है कि जब जवान अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया तो उसने मुंह बंद रखने की धमकी दी और कहा कि यदि हल्ला करोगी तो जान से मार देंगे। पीड़ित महिला ने अपने साथ घटी इस घटना की लिखित शिकायत डालमियानगर थाने में दर्ज करायी है। 

RPF-JAWAN-TRIED-TO-SEDUCE-THE-WOMAN-FILED-FIR-AND-POLICE-INVESTIGATED2.JPG

महिला ने जवान पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। महिला के शोर मचाने पर वो गला दबा कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला और जाते-जाते घर का दरवाजा भी बाहर से बंद कर देता है। बाद में महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जुटे तब जाकर महिला के घर का दरवाजा खुला और सारा मामला सामने आया। इस संबंध में डिहरी के डीएसपी अनवर जावेद ने बताया की पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है और गंभीरता से मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला से फैक्ट्री में तैनात आरोपी जवान की पहचान कराकर उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी।


Suggested News