बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने दरभंगा में लगाई शाखा, स्वयंसेवकों को दी फिजिकल ट्रेनिंग

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने दरभंगा में लगाई शाखा, स्वयंसेवकों को दी फिजिकल ट्रेनिंग

दरभंगा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने जिले में शाखा का संचालन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवकों ने इस कार्यक्रम में शामिल हुए। मोहन भागवत ने खुद सभी स्वयंसेवकों को फिजिकल ट्रेनिंग दी।  मिली जानकारी के अनुसार योग कार्यक्रम के बाद मोहन भागवत स्वयंसेवकों को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये गये हैं।

बता दें कि RSS प्रमुख मोहन भागवत दो सप्ताह के अंदर दूसरी बार बिहार आए हुए हैं। पिछले छह महीने में यह उनकी तीसरी बिहार यात्रा है। जून में मधुबनी आये थे और छह माह बाद यह उनका दूसरा मिथिला प्रवास होगा। पिछले सप्ताह बक्सर में हुए संत समागम में वे शामिल हुए थे। सियासी नजरिए से संघ प्रमुख के बिहार दौरा को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Suggested News