बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जुमे की नमाज पर फिर बवाल, नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कई राज्यों में प्रदर्शन, प्रयागराज में हुई पत्थरबाजी

जुमे की नमाज पर फिर बवाल, नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कई राज्यों में प्रदर्शन, प्रयागराज में हुई पत्थरबाजी

Desk. पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर फिर से जुमे की नामज पर प्रदर्शन हो रहा है। भाजपा से निष्कासित नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, बंगाल के कई शहरों में प्रदर्शन हो रहा है। इसमें हिंसा की भी सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि यूपी के प्रयागराज में प्रदर्शनकारियों ने ट्रक को फूंक डाला और पत्थरबाजी में डीएम और एसपी को भी पत्थर लगा है।

बता दें कि नूपुर शर्मा सहित 33 लोगों के खिलाफ हेट स्पीच देने के मामले में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है। नूपुर के खिलाफ मुंबई में एक मामला दर्ज हुआ है। वहीं रेप और जान से मारने की धमकिया मिलने की वजह से उन्हें दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा भी प्रदान की है।

पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज पर कानपुर में हिंसा हुई थी। पुलिस ने इस हिंसा से जुड़े 5 लोगों की पहचान की है, जो पीएफआई से जुड़े हुए है। 5 में से 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 2 अन्य की तलाश जारी है। ऐसा माना जा रहा है कि स्थानीय लोगों की मदद लेकर पीएफआई ने कानपुर हिंसा की साजिश रची और फिर इसे अंजाम दिया।


Suggested News