बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पश्चिम बंगाल में बवाल: केंद्रीय मंत्री की कार पर हमला, खुद दी हमले की जानकारी

पश्चिम बंगाल में बवाल: केंद्रीय मंत्री की कार पर हमला, खुद दी हमले की जानकारी

कोलकाता: विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद अशांत बंगाल में सियासी हिंसा शांत होने का नाम नहीं ले रही है। सूबे पश्चिमी मिदनापुर के पंचखुड़ी में गुरुवार को भीड़ ने केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन की कार पर हमला कर दिया। हमले में कार के शीशे भी टूट गये। 

हमले की जानकारी केंद्रीय मंत्री ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी, जिसमें उन्होंने कहा कि तृणमूल के गुंडों ने मेरे काफिले पर हमला किया। गाड़ी की खिड़कियों को तोड़ दिया गया। कर्मचारियों पर भी हमला किया गया। उन्होंने बताया कि ड्राइवर को चोटें आई हैं। वीडियो में दिख रहे लोगों की हाथों में डंडे भी नजर आ रहे हैं। 

बता दें कि विधानसभा चुनाव के पहले व बाद से ही सूबे के कई जिलों में भाजपा व टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प की खबरें निकल के सामने आ रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस सियासी रंजिश में अब तक करीब 17 लोगों के मौत की खबर है।


Suggested News